Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

झारखंड एयर एम्बुलेंस हादसे में बिहार के लाल डॉ. विकास गुप्ता की भी मौत

बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र स्थित मेनका गांव निवासी बजरंगी प्रसाद के पुत्र डॉ. विकास कुमार गुप्ता वर्षों से रांची में रह रहे थे। वे रांची सदर अस्पताल में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत थे। उनकी पत्नी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की कचहरी शाखा में कार्यरत हैं। उनका एक आठ वर्ष का पुत्र है।

24 Feb 2026

झारखंड एयर एम्बुलेंस हादसे में बिहार के लाल डॉ. विकास गुप्ता की भी मौत

पटना। झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली जा रही रेडबर्ड एयरवेज की एयर एंबुलेंस सोमवार देर शाम चतरा जिले में क्रैश हो गई। इस दर्दनाक हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जिनमें बिहार निवासी एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. विकास कुमार गुप्ता भी शामिल थे।

बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र स्थित मेनका गांव निवासी बजरंगी प्रसाद के पुत्र डॉ. विकास कुमार गुप्ता वर्षों से रांची में रह रहे थे। वे रांची सदर अस्पताल में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत थे। उनकी पत्नी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की कचहरी शाखा में कार्यरत हैं। उनका एक आठ वर्ष का पुत्र है।

डॉ. गुप्ता ने चिकित्सा आपातकालीन निकासी अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई। उनकी असामयिक मृत्यु से चिकित्सा जगत में गहरा शोक व्याप्त है। डॉ. विकास की मौत की खबर से उनके पैतृक गांव में भी शोक की लहर है। रांची के चिकित्सकों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है।

बताया जाता है कि हादसे से एक दिन पहले ही उन्होंने सेना के एक जवान को सुरक्षित एयरलिफ्ट किया था। ऐसे जीवनरक्षक डॉक्टर का यूं असमय चले जाना सभी को स्तब्ध कर गया है। उनकी पत्नी और छोटे बेटे के लिए यह समय बेहद कठिन है। मरीज की जिंदगी बचाने निकले डॉक्टर की आखिरी उड़ान अब एक दर्दनाक स्मृति बन गई है।

हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। संबंधित एजेंसियों ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान चतरा जिले के एक दुर्गम इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुटे रहे।

मरीजों की जान बचाने के लिए समर्पित एक डॉक्टर की इस तरह अंतिम उड़ान पर विदाई ने सभी को भावुक कर दिया है। उनकी सेवाएं और समर्पण चिकित्सा जगत में लंबे समय तक याद किए जाएंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


झारखंड एयर एम्बुलेंस हादसे में बिहार के लाल डॉ. विकास गुप्ता
बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र स्थित मेनका गांव निवासी बजरंगी प्रसाद के पुत्र डॉ. विकास कुमार गुप्ता वर्षों से रांची में रह रहे थे। वे रांची सदर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News